अल्ट्रावायलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक : अल्ट्रावायलेट भारत की फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक F99 को जल्द करेगा लॉन्च,  जाने क्या है इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

Yogesh Saini | November 10, 2023

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ‘अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव’ अब भारत की सबसे सुपर फास्ट अल्ट्रावायलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक (Ultraviolette F99 Electric Bike) को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी टॉप स्पीड 265 kmph होगी। यह बाइक 3 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। फैक्ट्री रेसिंग प्लेटफार्म पर आधारित इस इलेक्ट्रिक बाइक की लंबे समय से चर्चाएं चल रही थी। 

अल्ट्रावायलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव कंपनी ने हाल ही में इसका टीचर भी जारी किया है। 2023 में हुए ‘ऑटो एक्सपो’ में इस बाइक का सबसे पहले खुलासा हुआ था। इसके बाद इटली में हुए EICMA 2023 इवेंट में अल्ट्रावायलेट F99 का ग्लोबल डेब्यू हो चुका है। जहां पर इस बाइक के नए फीचर्स, डिजाइन और अन्य जानकारी को लोगों के सामने पहली बार प्रेजेंट किया गया।

अल्ट्रावायलेट F99 भारत में कब लॉन्च होगी 

अल्ट्रावायलेट f99 भारत में कब लांच होगी इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। लेकिन यह  सुपर फास्ट बाइक वर्ष 2024 में भारत की सड़कों में दौड़ती हुई नजर आएगी। अल्ट्रावायलेट F99 एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसमें 120 bhp का पावर और 265 किलोमीटर की रेंज है। इसे भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक में से एक माना जा रहा है।

अल्ट्रावायलेट F99 की भारत में क्या कीमत होगी 

अल्ट्रावायलेट F99 की भारत में कीमत अभी तक घोषित नहीं की गई है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि इसकी कीमत 4.5 लाख रुपये से 7.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अल्ट्रावॉयलेट F99 भारत में लॉन्च होने के बाद यह एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिक बाइक बन सकती है। इसकी कीमत भी इसकी लोकप्रियता को प्रभावित कर सकती है। इस बाइक का लुक स्पोर्टी, जो किसी को भी आकर्षित कर सकता है।

अल्ट्रावायलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक के स्पेसिफिकेशन क्या है 

अल्ट्रावायलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक के लिक्विड कूल्ड इंजन का Peak Power आउटपुट 90 KW है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 178 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस बाइक में एक 400 V, 11.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो इसे 265 किलोमीटर की रेंज देती है। यह बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। बाइक में एक स्पोर्टी डिजाइन है, जो इसे एक आकर्षक लुक देता है। बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम और एक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं।

अल्ट्रावायलेट F99 के सस्पेंशन को देखा जाए तो इसमें आपको आगे के पहियों पर up side down front Fork और पिछले पहियों पर Monoshock के साथ इस बाइक की डिजाइन की गई है। इस बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में आगे की ओर 4 क्लिपर के साथ डुअल डिस्क ब्रेक और पीछे की ओर सिंगल डिस्क ब्रेक जोड़े जाने की उम्मीद है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon