ऑनलाइन बिजनेस दिन प्रतिदिन ग्रो होता जा रहा है। कई ऑफलाइन बिजनेस भी ऑनलाइन बिजनेस की तरफ अग्रसर हो गए हैं। जो बिजनेस ट्रेड के अनुसार ढल जाता है वह जल्दी सक्सेस हो जाता है। ऑनलाइन के इस जमाने में हम आपको एक ऐसा ही एक बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको मार्केटिंग की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। वर्ल्ड की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। यदि आप इसके प्रोडक्ट्स को Amazon Easy Store की फ्रेंचाइजी लेकर ऑफलाइन स्टोर में बेचे तो इसमें आपको मार्केटिंग की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अमेजॉन के नाम से सभी प्रोडक्ट्स आसानी से बिक जाते है और आपको प्रत्येक प्रोडक्ट पर 10 से 15% का मार्जिन आसानी से मिल जाता है।
ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदना पसंद करते है लोग
आजकल ऑनलाइन चीजें खरीदने और बेचने का ट्रेंड चल गया है। हमें भी कोई चीज़ खरीदनी हो तो हम सबसे पहले उसे ऑनलाइन ही सर्च करते हैं। ऑनलाइन एक तो हम आराम से सामान खरीद सकते हैं और दूसरा हमें अच्छे ऑफर भी मिल जाते हैं।
Business insider की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऑनलाइन शॉपिंग की संख्या 2027 तक 400-450 मिलियन तक बढ़ने वाली है। अगर आप भी प्रोडक्ट बेचते हैं तो यह एक बहुत ही अच्छा मौका हो सकता है। आप अपने प्रोडक्ट को भारत के अलग अलग कोने तक बेचकर अपनी इनकम को दोगुना कर सकते हो। अपने प्रोडक्ट को किसी बड़ी online selling site से जुड़कर बेचना ऑनलाइन बिजनेस का सबसे अच्छा तरीका है।
Amazon easy Store की ले फ्रेंचाइजी
आप जानते ही हैं कि अमेजॉन वर्ल्ड की सबसे बड़ी online shopping site है, जिससे आप आसानी से फ्रेंचाइजी ले सकते हैं और अमेजॉन से जुड़कर Amazon easy की फ्रेंचाइजी लेकर अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं। अब जानते हैं कि यह Amazon easy करता क्या है? कुछ भी खरीदने से पहले कभी कभी आपको लगता होगा कि क्यों ना उस चीज का hands on experience मिल जाए कि वह कैसा लग रहा है, वह हमारे पर जचता भी कि नहीं है ? यह एक्सपीरियंस आपको Amazon easy के द्वारा मिलता है।
अमेजॉन की फ्रेंचाइजी लेने के लिए क्या है योग्यता
Amazon easy की फ्रेंचाइजी लेने से पहले कुछ रिक्वायरमेंट होते हैं, जो आपको पूरी करनी होती है जैसे आपके पास करीब 200-300 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए और वो भी ग्राउंड फ्लोर पर होनी चाहिए। आपकी उम्र 20-45 साल के बीच होनी चाहिए। आप 12 वीं पास होने चाहिए और आपको मार्केटिंग स्किल्स की थोड़ी नॉलेज होनी चाहिए।
इसके अलावा आपको थोड़ी सी इन्वेस्टमेंट करनी होगी। अब आपको अपना स्टोर खोलना होगा। यह स्टोर खुलवाने में Amazon खुद आपकी मदद कर आता है। आपकी दुकान Amazon easy के नाम से शुरू होगी। इसमें demo products को रखा जाएगा, जहां आकर लोग Amazon के products को try कर सकते हैं।
Amazon आपके हर प्रोडक्ट की delivery पर 10-12% का प्रॉफिट देता है। अगर आप delivery services भी देते हैं तो उस के पैसे भी आपको अलग से मिल जाते हैं। अगर आप सोच रहे होंगे कि प्रोडक्ट बिकेंगे भी कि नहीं तो वह तो बिकेंगे ही क्योंकि Amazon का नाम ही इतना बड़ा है।
Amazon easy की फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कैसे करें
अब आपको बताते हैं कि आप इसके लिए apply कैसे कर सकते हैं? इसके लिए आपको vosostore की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आपके सामने voso की ऑफिशल वेबसाइट का पेज खुल जाएगा। Voso ने Amazon के साथ पार्टनर किया है और वोसो Amazon easy store खोलने में लोगों की मदद करता हैं। आप इनकी साइट पर जाएंगे तो आपको Amazon easy store के बारे में पूरी जानकारी पढ़ने को मिल जाएगी। नीचे स्क्रोल करेंगे तो आपको अपनी यहाँ जानकारी भरनी होगी और फिर सबमिट करना होगा। आप voso के जरिए store खुलवाएंगे तो आपको आपके स्टोर की मार्केटिंग करने में भी मदद मिलेगी। तो अपने मार्केटिंग स्किल्स का इस्तेमाल कीजिए, सामान बेचे और मालामाल हो जाइए।